PM Surya Ghar Yojana Online Apply Kaise Kare 2026 | Free Bijli Scheme Registration

 

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 online apply kaise kare complete step by step guide in Hindi, rooftop solar panel subsidy registration process at pmsuryaghar.gov.in, up to Rs 78000 subsidy, free electricity scheme, documents required, eligibility criteria explained


PM Surya Ghar Yojana Online Apply Kaise Kare (पूरी गाइड)

हर महीने बिजली का बिल देखकर टेंशन हो जाती है, है ना? इसी परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने एक स्कीम शुरू की है जिसका नाम है PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana। इसमें आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली का बिल लगभग खत्म कर सकते हैं। बहुत लोगों को ये कन्फ्यूजन रहता है कि PM Surya Ghar Yojana में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, तो इस आर्टिकल में मैंने पूरी प्रोसेस आसान भाषा में समझा दी है।

चलो पहले ये जान लेते हैं ये योजना है क्या?

बात सीधी सी है — सरकार चाहती है कि आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाएं, जिससे आपका घर खुद अपनी बिजली बनाए। ये योजना 15 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी, और इसका मकसद है देश के 1 करोड़ घरों तक सोलर पैनल पहुंचाना।

इतना ही नहीं, अगर आपकी बिजली ज़रूरत से ज़्यादा बन जाए, तो उसे नेट मीटरिंग के ज़रिए ग्रिड को बेचकर आप एक्स्ट्रा कमाई भी कर सकते हैं। ये स्कीम Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) के अंडर आती है। है न कमल की बात। 

अगर आपको लग रहा हो कि ये सिर्फ कागज़ों तक सीमित स्कीम है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है — जून 2026 तक इस योजना के तहत देशभर में 33 लाख से ज़्यादा घरों में इंस्टॉलेशन हो चुका है, और सरकार अब तक ₹22,750 करोड़ से ज़्यादा की सब्सिडी लोगों के बैंक खाते में भेज चुकी है।

इस योजना के फायदे क्या हैं

  • हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है

  • सोलर सिस्टम की साइज़ के हिसाब से सीधे बैंक खाते में सब्सिडी

  • ज़्यादा बिजली बनने पर उसे बेचकर एक्स्ट्रा इनकम

  • बाकी खर्चे के लिए ₹2 लाख तक का बिना गारंटी वाला लोन

  • सोलर टेक्नीशियन बनने की ट्रेनिंग से रोज़गार के मौके

कितनी मिलेगी सब्सिडी

सोलर सिस्टम की क्षमता

सब्सिडी राशि

1 kW

₹30,000

2 kW

₹60,000

3 kW या उससे ज़्यादा

₹78,000

ये सब्सिडी सोलर पैनल इंस्टॉल होने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद सीधे आपके बैंक खाते में DBT के ज़रिए भेजी जाती है।

अप्लाई करने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें

  • आधार कार्ड

  • बिजली का लेटेस्ट बिल (जिसमें कंज्यूमर अकाउंट नंबर हो)

  • बैंक पासबुक

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

  • मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए) और ईमेल आईडी

  • घर की छत की एक फोटो

ये कागज़ पहले ही तैयार करवा लें 

PM Surya Ghar Yojana Online Apply Kaise Kare – स्टेप बाय स्टेप

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले नीचे "Important Links" सेक्शन में दी गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन करें
अपना राज्य, ज़िला और अपनी बिजली कंपनी (DISCOM) सिलेक्ट करें।

स्टेप 3: कंज्यूमर नंबर डालें
अपना कंज्यूमर अकाउंट नंबर डालकर "Fetch Details" पर क्लिक करें, इससे आपकी बिजली कनेक्शन की डिटेल्स वेरिफाई हो जाएंगी।

स्टेप 4: मोबाइल नंबर और ईमेल से लॉगिन करें
OTP डालकर अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।

स्टेप 5: फॉर्म भरें
"Apply for Rooftop Solar" ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म भरें।

स्टेप 6: वेंडर चुनें
पोर्टल पर दिख रहे रजिस्टर्ड वेंडर्स की लिस्ट में से एक चुनकर सोलर सिस्टम का ऑर्डर करें।

स्टेप 7: इंस्टॉलेशन और इंस्पेक्शन
वेंडर सिस्टम लगाएगा, फिर आपकी DISCOM इंस्पेक्शन करके ग्रिड कनेक्शन की मंज़ूरी देगी।

स्टेप 8: सब्सिडी पाएं
वेरिफिकेशन पूरा होते ही सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगी।

कौन अप्लाई कर सकता है (एलिजिबिलिटी)

  • अप्लाई करने वाला भारत का नागरिक हो

  • खुद का घर हो, जिसकी छत पक्की हो और सोलर पैनल लगाने लायक जगह हो

  • वैलिड बिजली कनेक्शन होना ज़रूरी है

  • पहले से किसी और सोलर सब्सिडी स्कीम का फायदा न ले रहा हो

एक ज़रूरी बात

अप्लाई करते वक्त सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें, क्योंकि इस नाम से बहुत सारी फर्जी वेबसाइट्स भी चल रही हैं। अप्लाई करने से पहले URL एक बार ज़रूर चेक कर लें।


Important Links

लिंक

URL

ऑफिशियल वेबसाइट (रजिस्ट्रेशन)

https://pmsuryaghar.gov.in

रूफटॉप सोलर एप्लीकेशन पोर्टल

https://registration.pmsuryaghar.gov.in/home/survey

नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर

https://solarrooftop.pmsuryaghar.gov.in

(अप्लाई करते वक्त हमेशा इन्हीं ऑफिशियल लिंक्स का इस्तेमाल करें।)



Post a Comment

0 Comments

Search This Blog